Uncategorized

  सरस्वती स्कूल में छात्रों के सम्मान में समारोह का आयोजन, पूर्व मंत्री चौ.हर्ष कुमार ने छात्रों को किया सम्मानित

स्कूल के 20 छात्रों ने मैरिट सूची में दर्ज कराया अपना नाम
होडल, (एम.एस.भारद्वाज): सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। आयोजित समारोह में पूर्व सिचाई मंत्री चौ.हर्ष कुमार मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद थे। मुख्य अतिथि चौ.हर्षकुमार विद्यालय चेयरमेन हेतराम चौधरी,कपिल, निरंजनलाल, लालचन्द, प्रहलादसिंह आदि द्वारा छात्रा सोनम,मानसी, वैश्रवी, कनक, काजल, आरजू, कोमल, ज्योति, सीमा, खुशी, राधा, हिमेश,टीना सहित विद्यालय के मेघावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चेयरमेन हेतराम चौधरी ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। विद्यालय की छात्रा सौनम पुत्री दिनेश चन्द ने 90 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के 156 छात्रों में से 20 छात्रों ने अपना नाम मैरिट सूची में दर्ज कराया है।  उन्होंने बताया कि विद्यालय के 94 छात्रों ने प्रथम श्रेणी तथा 36 छात्रों ने द्वितिय श्रेणी प्राप्त की है। छात्रा सौनम ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की तरफ से सभी छात्रोंं,शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि हर्षकुमार ने कहा कि आज प्रतिस्पर्घा के युग में कडी मेहनत करने वाले छात्र ही सफलता प्राप्त करते हैं। जीवन में सफलता पाने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्यालय के सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *