94 वर्ष में घुटने का सफल आपरेशन हुआ रामा कृष्णा सेवाश्रम में।
May 8th, 2025 | Post by :- | 87 Views

अम्बाला/हरिद्वार:अशोक शर्मा।। अम्बाला छावनी निवास ओम प्रकाश शर्मा ,वर्कर्ज प्रिंग प्रेस के संस्थापक ने अपना घुटना बदलने का आपरेशन कराया। उनोने ने अपना यह आपरेशन रामा कृष्णा सेवाश्रम,कनखल हरिद्वार में कराया। उन के पुत्र अशोक शर्मा ने बताया कि यह आपरेशन वह पंचकूला, मोहाली के नामी हॉस्पिटल में करवा सकते थे। क्योकि ओम प्रकाश आश्रम के पिछले 70 वर्षों से
डीवोटी रहे है और ठाकुर रामकृष्ण में बड़ी गहन आस्था रखते है इस लिए उनोने रामा कृष्ण सेवाश्रम कनखल को ही चुना। दूसरे यहां के डॉक्टर की टीम एक सेवा भाव से काम करने में समर्पित है। यहां के ऑर्थो डॉ साई रेड्डी, डॉ दीपक से पिता को बात कर के एक विश्वाश व ऊर्जा का संचार हुआ तो उनोने अपना 94 वर्ष की उम्र में घुटना बदलवाने का मन बनाया। डॉ ने उन्हें आश्वस्त करया की आप को इस बार बिना लाठी के सहारे चलाना है। और डॉटर्स ने तीन घंटे के आपरेशन में नया घुटना बदला। 94 वर्षीय ओम प्रकाश जी ने राम कृष्ण सेवाआश्रम,कनखल हरिद्वार की सेवा समर्पितं सेक्रेटरी स्वामी दयामूर्ति महाराज व स्वामी उप्पल महाराज व अन्य सभी स्वामी जो हास्पिटल मे अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन का आभार प्रकट किया। ओम प्रकाश शर्मा ने कहा यहां बहुत सेवाभाव से इलाज व किफायती दरों पर दवाइयां मिलती है। उनोने बताया कि अगर दूसरा घुटना भी बदलवाना हुआ तो वह इसी अस्पताल की ही सेवाएं लेंगे। ओम प्रकाश ने कहा व उत्तराखंड सरकार से पत्राचार माध्य्म से आग्रह करेंगे कि रामकृष्ण सेवा आश्रम, हरिद्वार को आयुषमान कार्ड के लिए जल्द एम्प्लेनमेन्ट करे जिस से अधिक से अधिक मरीजों को यहाँ से स्वस्थ सेवाओं का लाभ मिल सके।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।