लोकहित एक्सप्रेस, जगाधरी। 07/05/25 ।महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय जगाधरी की गवर्निंग बॉडी का कार्यकाल दिनांक 1/1/25 को समाप्त हो गया था। और उसके बाद महाविद्यालय में कोई चुनाव नहीं हुआ। और मौजूदा गवर्निंग बॉडी गैर कानूनी तरीके से महाविद्यालय के कार्य में हस्तक्षेप कर रही है। श्री जीडी गुप्ता एडवोकेट जगाधरी की शिकायत पर निदेशक उच्च शिक्षा हरियाणा ने अपने पत्र क्रमांक 03/ 71-1979 C-4 (3) दिनांक 24/ 4/25 द्वारा प्राचार्य महाविद्यालय को एक पत्र लिखकर सूचित किया है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑर्डिनेंस 2009 की धारा 6D के अंतर्गत जब किसी गवर्निंग बॉडी की सेवा अवधि समाप्त हो जाती है और नई गवर्निंग बॉडी नहीं बनती तो एसी अवस्था में विश्वविद्यालय कॉलेज को सुचारू रूप से चलने के लिए प्रबंधन नियुक्ति कर सकता है और नई गवर्निंग बॉडी का चुनाव भी विश्वविद्यालय ही अपने देखरेख में करवा सकता है। निदेशक उच्च शिक्षा अधिकारी ने अपने उपरोक्त पत्र की एक प्रति उप कुलपति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा जीडी गुप्ता को भी सूचनार्थ भेजी है।
#HaryanaNews #india #education #EducationMinisterHaryana #dcyamunanagar #jagadhri #yamunanagar Yamunanagar Police yamu #spyamunanagar
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


