लोकहित एक्सप्रेस जगाधरी। 03/05/25 : आज कांग्रेस द्वारा सविंधान बचाओ अभियान की शुरुआत जिला यमुना नगर, जगाधरी पंजाबी धर्मशाला से की गई । कार्यक्रम की शुरुआत पहलगांव में हुए शहिदों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष श्री उदय भान व लोकप्रिय सांसद भाई वरुण मुलाना ने की । हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री उदयभान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की आज का कार्यक्रम संविधान बचाओ कार्यक्रम है मौजूदा सरकार द्वारा संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने के हर प्रयास किये जा रहे हैं । मौजूदा सरकार के कार्यकल में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। मौजूदा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है चाहे वह रोजगार है चाहे वह किसानो की समस्याएं हैं या फिर आतंकवाद है। किसी एक भी मुद्दे पर मौजूदा भाजपा सरकार ने खरा उतरकर नहीं दिखाया। इस इस मौके पर अंबाला लोक सभा सांसद वरुण चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह लोकतंत्र व संविधान को बचाने का कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा और अब समय आ चुका है कि भारतीय संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सब एकत्रित हो और मौजूदा सरकार की गैर लोकतांत्रिक नीतियों के खिलाफ हम सब मोर्चा खोलने के लिए तत्पर रहे। और मैं सरकार से गुजारिश करूंगा कि जल्द से जल्द आतंकवादियों और आतंकवादियों के पनाहगारो को मुंहतोड़ जवाब दे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


