चौथ महोत्सव पर होगा ब्रह्मप्रदर्शनी का पाठ
May 2nd, 2025 | Post by :- | 38 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री प्रेम प्रकाश पंथ के संस्थापक आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का सद्गुगुरु टेऊँराम चौथ महोत्सव (मासिक जन्म दिवस) शनिवार 3 मई 2025 को श्री अमरापुर स्थान,जयपुर में भक्ति भाव से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक प्रार्थना,सत्संग, सद्गुरु टेऊँराम महिमा गुणगान,गुरु प्रार्थनाष्टक,सोलह शिक्षाएं और धुनी एवं सांय 4 से 7 बजे तक जन्म साखी,चालीसा का पाठ एवं संतो द्वारा संगीतमय ब्रह्मदर्शनी पाठ साहब होगा। साथ ही सदगुरु टेऊँराम महिमा भजन सत्संग,सतनाम साक्षी महामंत्र का जाप,आरती,आमो की झांकी,56 भोग का थाल अर्पित किया जाएगा। भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।