बिजली कर्मचारियों ने फूलों की वर्षा कर जताया ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आभार।
November 22nd, 2026
|
Post by :- Ashok Sharma Ambala
|
35 Views
अंबाला,. अशोक शर्मा – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज उनके आवास पर एचएसईबी वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुलाकात की और अम्बाला छावनी बैंक रोड स्थित सब डिवीजन नंबर दो कार्यालय के नए भवन निर्माण हेतु 3.75 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया
आज यूनियन के सदस्यों ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच फूलों की बरखा करके व “अनिल विज जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए उनका आभार व्यक्त किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पूर्व मंत्री अनिल विज के समय नया भवन बनाने की मांग रखी थी जिस पर तेजी से काम करते हुए ऊर्जा मंत्री ने उसे पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि नया भवन बनने से स्टाफ व उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
यूनियन नेताओं ने कहा कि मंत्री अनिल विज ने आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित 1857 का शहीद स्मारक बनाकर अम्बाला का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। लोगों को आजादी की लड़ाई के इतिहास को जानने के लिए यहां आना पड़ेगा। विज ने अंबाला छावनी विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के सराहनीय कार्य किये हे, जिसे जनता हमेशा आभारी रहेगी। और वर्तमान में भी जनहित कार्य के लिए अनिल विज भरसक प्रयासरत हैं।
वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कर्मचारियों के लिए उनके दरवाजे सदैव खुले है। इस अवसर पर बिजली निगम के एक्सईएन विकास कुमार एवं अन्य यूनियन नेता व सदस्य मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।