हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
November 20th, 2026 | Post by :- | 46 Views

अंबाला। हरियाणा की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री चौधरी फूलचंद मुलाना का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे एवं अंबाला से सांसद वरुण चौधरी (मुलाना) ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

सांसद वरुण चौधरी ने अपने पिता के निधन पर भावुक संदेश साझा करते हुए उन्हें अपना पिता और मार्गदर्शक बताया।

चौधरी फूलचंद मुलाना हरियाणा की राजनीति में एक प्रमुख दलित नेता के रूप में पहचान रखते थे। उन्होंने वर्ष 2007 से 2014 तक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा वे हरियाणा सरकार में शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री भी रहे।

फूलचंद मुलाना अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी सहित पूरे हरियाणा के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।