लोकतंत्र बचाओ) अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत जयपुर में 5 को निकाली जाएगी पदयात्रा
November 5th, 2026 | Post by :- | 8 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के प्रदेश संयोजक रामलाल शर्मा ने बताया कि देश में विपक्ष की ओर से एसआईआर, वोट चोरी के नाम पर लगातार जनता को गुमराह किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा गुरुवार को जयपुर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय भाटिया, संगठन महामंत्री अजेय कुमार तथा जयपुर सांसद मंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भाजपा मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने बताया कि पदयात्रा गुरुवार सुबह 11 बजे रामलीला मैदान से प्रारंभ होगी। यहां से पदयात्रा चौड़ा रास्ता होते हुए त्रिपोलिया गेट तक पहुंचेगी। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। उन्होंने बताया कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा अराजकता के विरुद्ध जनजागरण का संदेश दिया जाएगा। पदयात्रा में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।