कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन ने कहा कि कुरुक्षेत्र को नशामुक्त बनाने को लेकर जिला पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान में जिला पुलिस लगातार काम कर रही है। नशे के कारोबार से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर पूरी तरह शिंकजा कसा जा रहा है। कुरुक्षेत्र पुलिस ने वर्ष 2026 के प्रथम 9 माह में 163 मामले दर्ज कर 342 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है। इस अवधी में आरोपियों से 125 किलो 900 ग्राम अफीम, 14 क्विंटल 17 किलो 724 ग्राम चूरापोस्त, 1857.757 ग्राम हैरोइन, 193.885 ग्राम स्मैक, 39 किलो 950 ग्राम गांजा, 309 ग्राम चरस/सुल्फा, 35 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए एंटी नारकोटिक सैल ईंचार्ज के मोबाईल नंबर 74969-85326 पर व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से नशा बेचने वालों की सूचना दी जा सकती हैं। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा देश की धरोहर है इसलिए वे नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद व अन्य सामाजिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने मां-बाप व देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि नशे जैसी समाजिक बुराई के खिलाफ जहां सामाजिक आंदोलन की जरुरत है वहीं समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी इस अभियान मे अति आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की अगर कोई व्यक्ति नशे से ग्रसित है तो उसे नशा छोड़ने के लिए भी प्रेरित करें।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


