जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को यूनिवर्सिटी कॉमर्स कॉलेज में नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम में राजीविका की महिला व्यवसायियों एवं लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के तहत लाभार्थियों को राशि डीबीटी की तथा स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न योजनाओं के चेक वितरित किए। उन्होंने प्रदर्शनी में राजीविका उत्पादों का अवलोकन करते हुए लखपति दीदियों को स्कूटी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को चाबियां सौंपी। इससे पहले उन्होंने एम्बुलेंस, आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर तथा ऑटो टिपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, उन्होंने लाभार्थी महिलाओं से संवाद भी किया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।
