बाइक सवार स्कूली छात्रों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया जांच अभियान
September 16th, 2026 | Post by :- | 64 Views

महराजगंज (एके जायसवाल)। बृजमनगंज पुलिस ने क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में बाइक व स्कूटी से विद्यालय आने वाले छात्र छात्राओं के विरुद्ध संघन जांच अभियान चलाया। साथ ही बिना हेलमेट व लाइसेंस वाले छात्र छात्राओं को हिदायत दी।

पुलिस ने बुधवार को स्कूलों की छुट्टी के समय कोल्हुई रोड पर बाइक व स्कूटी सवार स्कूली छात्रों को रोक जांच पड़ताल किया। बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बिना ड्राइविंग लाइसेंस व हेलमेट के पाए गए। जिस पर पुलिस ने छात्रों अभिभावकों को बुला कर हिदायत देते हुए छोड़ दिया। इस दौरान चार बाइक सवार छात्रों के अभिभावकों के न पहुंचने पर उनकी बाइक थाने ले गए। और छात्रों से अभिभावकों को वैध कागजात के साथ थाने भेज बाइक ले जाने की बात कही। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने छात्रों से बिना हेलमेट व बिना वैध कागजात के बाइक न चलाने की हिदायत दी।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक्षक निरंजन राय, आलोक यादव, विक्की कुमार, महिला उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा, कांस्टेबल अरविंद खरवार, बृजेश पाल, संदीप गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।