वैश्यो द्वारा खड़ा किए गए प्रत्याशियों का महासभा ने दिया समर्थन: ध्रुवचन्द जायसवाल
September 14th, 2026 | Post by :- | 25 Views

गोरखपुर (एके जायसवाल), आगामी 2027 मे यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भावी कुछ प्रत्याशियो की घोषणा वैश्यों द्वारा किया गया है महासभा ने समर्थन देने की घोषणा कर दिया है।
स्मरण रहे कि अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व एवं भाजपा के रणनीतिकारों को अनेकों बार लिखित रुप से पोस्ट आफिस से रजिस्टर्ड कई आवेदन पत्र भेजा गया तथा मिलने का अनुरोध पत्र मे लिखा था इस बात का उल्लेघ था कि मेरे समाज को 2014, 2019 एवं 2024 के लोकसभा चुनाव मे एक भी टिकट नही मिला एवं विधानसभा में भी उचित टिकट नहीं मिला। 2022 के चुनाव के पूर्व महासभा का 31 पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं का प्रतिनिधि मंडल स्वतंत्र देव सिह से मिला विस्तार से महासभा की तरफ से मांग एवं वैश्य समाज के हित मे सुझावों से भी अवगत कराया गया था। श्री सिंह ने आश्वासन दिया था कि इसबार स सम्मान टिकट दिया जायेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव मे 3 टिकट से बढकर 6 टिकट स्वजातियों को मिला था । श्री सिंह को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद से हटते ही नगरीय चुनाव मे पूर्वाचल के दो महानगरों के पिछड़े वैश्यों का गोरखपुर के महापौर एवं वाराणसी के महापौर की टिकट काट दिया गया। जब प्रयागराज महानगर के महापौर का टिकट कटा किन्तु उन्हीं के समाज के व्यकि को महापौर का टिकट दे दिया किन्तु मेरे समाज की उपेक्षा करके अपमानित किया गया प्रयागराज के मेरे समाज के सम्मानित और भाजपा के वरिष्ट नेता तथा महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी थे उन्हें टिकट नहीं मिला था तथा जिला स्तर एवं टाउन एरिया स्तर पर भी टिकट देने मे बडे़ पैमाने पर वैश्यों की उपेक्षा की गई थी। महासभा ने इसके बाजूद मात्र एक राज्यसभा तथा दो (2) विधान परिषद में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाए जिससे मेरा समाज देश की मुख्य धारा से जुड़कर जहाँ नीति निर्धारण किया जाता है वहां अपने विचार को रख सके। तथा समाज हित मे कुछ अन्य मांगे थी किंतु हमारे समाज की उपेक्षा भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जारी रक्खा था जिसके कारण आज यह स्थिति उत्पन्न हुई है। मेरे समाज के लोगों को टिकट इसलिए नहीं मिला कि संघ ने अपनी स्वीकृति नहीं प्रदान की होगी और न ही संघ की तरफ से हमारे समाज के व्यक्तियों का नाम केन्द्र को नही भेजा होगा। जहाँ यूपी से लोकसभा मे हमारे समाज के तीन सांसद जीतकर जाते थे 2014, 2019 ,2024 के लोकसभा मे आज तक जीरो संख्या है। भाजपा के केंद्रीय नेतुत्व ,एवं भाजपा के रणनीतिकारों संघ ने नहीं चेता तथा महासभा के पिछले मांगो एवं विचारों को सुना तक नही गया | *अब दुसरा कोई विकल्प बचा नही इसलिए वैश्य समाज द्वारा घोषित उम्मीदवारों का महासभा समर्थन करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है* वैश्य बाहुल्य 90 सीटों पर किसी भी पार्टी द्वारा एनडीए या इन्डिया महा गठबंधन व्दारा वैश्य प्रत्याशी घोषित करते हैं तो उन सभी वैश्य प्रत्याशियों का बिना किसी भेदभाव का समर्थन किया जाएगा चाहें वे किसी भी पार्टी के प्रत्याशी हो उन्हें तन मन धन के साथ समर्थन किया जाएगा बाकी बचे हुए वैश्य बाहुल्य सीटों पर निर्दल प्रत्याशियों एवं गैर मान्यता प्राप्त दलो से चुनाव लड़ने वाले वैश्य प्रत्याशियों का भी बिना किसी भेदभाव किये समर्थन किया जाएगा तथा पूर्वाचल के भाजपा के सांसद अपने पांच विधानसभाओं में से एक वैश्याो को टिकट दिलाने में कामयाब नहीं हुए तो उनके पांचो विधानसभा में वैश्य प्रत्याशी चुनाव लड़ने केलिए तैयार है अथवा अन्य निर्णय लिए जाएंगे ऐसा वैश्य समाज के लोगों का ऐलान किया है। वैश्य बाहुल्य 90 सीटों के पर आश्चर्य-चकित किन्तु सत्य, अप्रत्याशित परिणाम आयेंगे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।