भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सुमेरपुर में तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के गेटोर जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में करेंगे मतदान
September 11th, 2026 | Post by :- | 16 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । लोकतंत्र की मजबूती के लिए ‘पहले मतदान फिर जलपान’ के ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में शुक्रवार को मतदान करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सुमेरपुर के वार्ड 35 में तख्तगढ़ रोड स्थित जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में भाग संख्या 36 पर मतदान करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को सुबह 10 बजे एनडब्ल्यूआर ऑफिस के पास स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज (गेटोर, जगतपुरा) पहुंचकर जयपुर नगर निगम चुनाव में मतदान करेंगे। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जयपुर के वार्ड 141 में सिटी पैलेस स्थित बूथ संख्या 10 पर सुबह 8.30 बजे मतदान करेंगी। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी वार्ड 90 में विवेक विहार स्थित सेंड डून स्कूल में प्रात: 10.15 बजे मतदान करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ सतीश पूनिया वार्ड 34 में राणी सती नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में प्रात: 10 बजे मतदान करेंगे। जयपुर सांसद मंजू शर्मा वार्ड 76 के महावीर नगर स्थित आर्किड्स सेंट्रल स्कूल आफ एक्सीलेंस में प्रात 7.30 बजे मतदान करेंगी। कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ वार्ड 28 के भाग संख्या 13 पर गुरुकुल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रात: 8.30 बजे मतदान करेंगे। भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगडी जयपुर के वार्ड 30 के बूथ नंबर 428 वैशाली नगर स्थित टीपीएस स्कूल में प्रात 8.15 बजे मतदान करेंगे। भाजपा सांसद घनश्याम तिवाडी वार्ड 90 श्याम नगर स्थित माइ आन स्कूल में प्रात 10.30 बजे, विधायक कालीचरण सराफ टोंक रोड स्थित जय जवान कॉलोनी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में प्रात 8.15 बजे मतदान, बाल मुकुंदाचार्य महारा वार्ड 26 में बूथ संख्या 9 राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय हाथोज में मतदान करेंगे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।