एयरटेल कंपनी के महंगे उपकरण चुराने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश,insider कर्मचारी समेत 4 गिरफ्तार
September 9th, 2026 | Post by :- | 10 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर शहर में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के कर्मचारियों से उपकरण चुराने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुहाना थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 5 लाख रुपये कीमत की दो स्प्लाइसिंग मशीनें बरामद की हैं। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज के निर्देशन में चलाई जा रही धरपकड़ मुहिम के तहत,मानसरोवर एसीपी हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन और मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार खारडिया के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया था।
जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य सूत्रधार एयरटेल कंपनी में कार्यरत कर्मचारी आकाश था, जो ऑन-फील्ड मरम्मत का काम कर रहे कर्मचारियों की लोकेशन अपने साथियों को देता था। इसके बाद बाइक सवार आरोपी मौके पर पहुंचकर मौका पाते ही कर्मचारियों का टूल बैग उठाकर फरार हो जाते थे।
29 मई 2026 को एयरटेल के फाइबर रिपेयरिंग कर्मचारी महिपाल वर्मा की रिपोर्ट पर मुहाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि साइट पर काम के दौरान बाइक सवार दो युवक उनका टूल बैग चुरा ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी डेटा एनालिसिस के आधार पर पूरी गैंग को चिह्नित कर धर दबोचा।
​मामले में अन्य चोरों व उपकरण खरीदने वालों की तलाश जारी है। कार्रवाई में कांस्टेबल ओमप्रकाश डोबर, दामोदर सारण और तकनीकी शाखा के लोकेश की विशेष भूमिका रही।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।