आखिर ईएमडी चोरी में शामिल फर्म को कैसे मिला टेंडर – करोड़ों की सड़क में फिर हेराफेरी
September 7th, 2026 | Post by :- | 15 Views

पीलीभीत में डूडा (DUDA) विभाग द्वारा लगभग 71 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क निर्माण में धांधली के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नियमानुसार हॉट-मिक्स प्लांट के बजाय साधारण मशीन से मैनुअल तरीके से सड़क बनाई जा रही है। शिकायत मिलने पर एसडीएम न्यायिक ने जेई और एक्सएन को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा । ​बता दें कि सड़क का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था ‘एमआई कंस्ट्रक्शन’ का विवादों से पुराना नाता रहा है इसे पूर्व में धरोहर राशि (EMD) घोटाले में ब्लैकलिस्ट भी किया जा चुका है। इसके बावजूद दोबारा मिले काम और गुणवत्ता से खिलवाड़ के आरोपों को लेकर अब प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

​वीओ 01 – तस्वीरों में दिखाई दे रही यह निर्माणाधीन सड़क पीलीभीत के नेहरू पार्क के सामने स्थित अयोध्या पुरम की है। मानकों के मुताबिक, सड़क का निर्माण प्लांट से तैयार गुणवत्तापूर्ण मिक्सर से होना था। आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने विभागीय अधिकारियों से साठगांठ कर नियमों को ताक पर रखा और मैनुअल तरीके से घटिया निर्माण शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के विरोध और शिकायत के बाद एसडीएम न्यायिक एवं परियोजना अधिकारी (डूडा) पवन यादव ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर जांच टीम भेजकर संस्था को मानक के अनुसार ही निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।​ SDM पवन यादव / पीओ डूडा ने बताया कि कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिली थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मैंने तुरंत जेई (JE) और एक्सएन (XEN) को मौके पर स्थिति का जायजा लेने भेजा था। जेई द्वारा किए गए निरीक्षण के अनुसार सड़क का निर्माण तय मानकों के अनुरूप ही किया जा रहा है। निर्माण में मिक्सर मशीन का प्रयोग हो रहा है, मैनुअल काम नहीं कराया जा रहा है। फिलहाल किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने नहीं आई है।”

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।