(मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किए मंदिर दर्शन) प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए की कामना
September 6th, 2026
| Post by :- Surendra kumar Soni
| 9 Views
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सपत्नीक श्री राधा सरल बिहारी मंदिर एवं इस्कॉन मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि,खुशहाली और जनकल्याण के लिए कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कीर्तन में भाग लिया तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


