शिक्षक दिवस पर सेवा निवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
September 6th, 2026 | Post by :- | 15 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), बंगला चौराहा के ब्रह्मपुरकुटी स्थित मोती प्रसाद चौधरी पीजी कालेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि प्रबंधक रामाज्ञा चौधरी ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कालेज के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

प्रबंधक रामाज्ञा चौधरी, संचालक ई. प्रदीप चौधरी ने धानी विकास खंड क्षेत्र के समस्त सेवानिवृत शिक्षको को अंग वस्त्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक ही इंसान को जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर रामनारायन यादव, कैलाश यादव, रामललित मौर्य, बसंत प्रसाद यादव, लालमन वरुण, महातम यादव सहित कालेज के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।