(राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शासन सचिवालय में हुईं खेल गतिविधियां) हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजन,नींबू दौड़, रूमाल झपट्टा एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
September 1st, 2026 | Post by :- | 9 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । कार्मिक विभाग, शासन सचिवालय की ओर से ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर सोमवार को शासन सचिवालय, जयपुर में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।
*आयोजन में विजेता रहीं टीमें*
आयोजन के दौरान रस्साकशी पुरुष वर्ग में टीम ‘गौरव सैनानी’ तथा महिला वर्ग में टीम ‘कस्तूरबा गांधी’ विजेता रही। रूमाल झपट्टा प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में टीम ‘सुखदेव’ एवं महिला वर्ग में टीम ‘विजय लक्ष्मी’ विजेता घोषित हुईं। वहीं नींबू दौड़ में पुरुष वर्ग में टीम ‘तात्या टोपे’ एवं महिला वर्ग में टीम ‘रानी लक्ष्मीबाई’ ने विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट एवं अल्पाहार वितरित किया गया।
*वरिष्ठ खेल अधिकारी ने दी बधाई*
सभी टीमों के अच्छे प्रदर्शन पर कार्मिक विभाग, शासन सचिवालय के वरिष्ठ खेल अधिकारी तथा कार्मिक (क-5/खेल प्रकोष्ठ) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समस्त खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।