नई दिल्ली, 25 अगस्त। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ देश भर के वकीलों में रोष बढ़ता जा रहा है।
बीसीआई के सह-अध्यक्ष वाई. आर. सदाशिव रेड्डी ने 22 अगस्त को 6 पन्नों का पत्र लिखकर मिश्रा से 15 दिन के भीतर इस्तीफा देने को कहा है। रेड्डी ने आरोप लगाया है कि बीसीआई के फंड से 150 करोड़ रुपये अध्यक्ष के निजी नियंत्रण वाले ट्रस्ट में भेजे गए हैं। साथ ही बिना पारदर्शी प्रक्रिया के परिवार के लोगों को नियुक्ति देने का भी आरोप है।
यह पूरा विवाद 13 अगस्त को हैदराबाद की नालसर यूनिवर्सिटी के छात्रों के पंजीकरण पर रोक लगाने के आदेश से शुरू हुआ था। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की नाराजगी के बाद बीसीआई को अपना आदेश वापस लेना पड़ा था।
बॉम्बे बार एसोसिएशन ने भी मिश्रा के इस्तीफे की मांग की है। वहीं मनन मिश्रा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि वह चुनाव जीतकर आए हैं, इसलिए इस्तीफा नहीं देंगे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


