(शाहपुरा उपखण्ड क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों का जिला कलक्टर ने लिया जायजा) मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश,स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
August 25th, 2026 | Post by :- | 42 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को जिला कलक्टर संदेश नायक ने शाहपुरा उपखण्ड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी जे.पी. बैरवा से चुनाव की तैयारियों से संबंधित विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, सेक्टर मजिस्ट्रेट्स की नियुक्ति करने, दिव्यांग मतदाताओं को बूथ पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पुलिस अधिकारियों से क्रिटिकल बूथों की जानकारी ली, नाम निर्देशन हेतु चिन्हित न्याय कक्ष का निरीक्षण किया, श्री कल्याणसिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा पहुँचकर स्ट्रांग रूम व मतगणना कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा प्रशिक्षण स्थल का भी अवलोकन किया। इसी क्रम में उन्होंने नगरपालिका मनोहरपुर के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुँचकर स्ट्रांग रूम व मतगणना कक्ष का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा नाम निर्देशन हेतु चिन्हित कक्ष का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा, एसीएम अजीत कुमार बुन्देला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाखनसिंह, वृत्ताधिकारी शाहपुरा लक्ष्मीनारायण सैनी, तहसीलदार शाहपुरा दाताराम गुर्जर, थानाधिकारी रिया चौधरी, थानाधिकारी मनोहरपुर आशुतोष सिंह, नगरपालिका मनोहरपुर के ईओ शुभम गुप्ता, मनोहरपुर नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार खटीक व चुनाव शाखा प्रभारी राजेन्द्र कुमार शर्मा व प्रकाश चन्द्र मीणा उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।