(जयपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सफलता) मंदिर चोरी का खुलासा,शातिर चोर गिरफ्तार
August 23rd, 2026 | Post by :- | 50 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जिला जयपुर ग्रामीण पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना जमवारामगढ़ ने रामगढ़ बांध स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर शातिर चोर ईरफान खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद (आई.पी.एस.) ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 05.08.2026 को परिवादी श्री हनुमान सहाय ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 03.08.2026 की रात को रामगढ़ बांध स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर के गल्ले से नकदी व अन्य सामान अज्ञात चोर ने चुरा लिया। इस पर थाना जमवारामगढ़ में प्रकरण संख्या 167/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा श्री लाखन सिंह (आर.पी.एस.) व वृत्ताधिकारी वृत जमवारामगढ़ श्री रामकिशन विश्नोई के निकट सुपरविजन में तथा थानाधिकारी श्री भगवान सहाय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता से अथक प्रयास कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
जिला पुलिस जयपुर ग्रामीण ने इस सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।