(अनारक्षित सीटों पर आबादी के अनुपात में राजपूतों को प्रतिनिधित्व देने की मांग) राजनीतिक दलों को दिया संदेश,निकाय-पंचायत चुनावों में उचित टिकट नहीं मिला तो बड़े चुनावों में जवाब देगा समाज, जयपुर में राजपूत संगठनों की बैठक में प्रस्ताव पारित
August 23rd, 2026 | Post by :- | 37 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री राजपूत सभा, जयपुर के तत्वावधान में राजपूत समाज के प्रमुख संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह चन्दलाई ने की। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व सहित अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में चर्चा के बाद तैयार प्रस्ताव को श्री राजपूत सभा के महामंत्री धीर सिंह शेखावत ने उपस्थित लोगों के समक्ष पढ़कर सुनाया। प्रस्ताव को सभी प्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्धजनों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
प्रस्ताव में कहा गया कि पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनावों में आरक्षित वर्गों के लिए निर्धारित सीटों के बाद बचने वाली अनारक्षित सीटों पर राजनीतिक दल राजपूत समाज की आबादी और स्थानीय संख्या बल के अनुरूप प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें। विशेष रूप से जिन वार्डों और क्षेत्रों में समाज का मतदाता आधार मजबूत है, वहां राजपूत समाज के योग्य प्रत्याशियों को टिकट देने की मांग की गई।
बैठक में यह भी कहा गया कि समाज की राजनीतिक उपेक्षा को अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रस्ताव में राजनीतिक दलों को संदेश देते हुए कहा गया कि निकाय और पंचायत चुनावों में जो दल समाज को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व देगा, उसके प्रति आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में समाज अपनी राजनीतिक रणनीति पर विचार करेगा।
बैठक में श्री राजपूत सभा के प्रताप सिंह राणावत, अजयपाल सिंह पचकोडिया, पृथ्वी सिंह कालीपहाड़ी, प्रधुम्न सिंह मूण्डरू, गोपाल सिंह रोजदा, जोगेन्द्र सिंह सावरदा, मूल सिंह शेखावत, वीरेन्द्र पाल सिंह, डॉ. सुमन कंवर बाबरा, सुरेन्द्र सिंह नरूका सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा भवानी निकेतन शिक्षा समिति से नगेन्द्र सिंह बगड़, महेन्द्र सिंह जेसलान, सुदर्शन सिंह सुरपुरा, जालम सिंह हुडील, श्री राजपूत सभा जिला इकाई जयपुर शहर से महेन्द्र प्रताप सिंह श्योदानपुरा, मोहन सिंह बिदावत, लक्ष्मण सिंह गोगटिया, भवानी सिंह भाटी, सम्पत सिंह खेजरोली सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में जितेन्द्र सिंह सिसरवाड़ा, गजेन्द्र सिंह आऊ, नरेन्द्र सिंह सिंहासन, बहादुर सिंह शेखावत, दुर्जन सिंह तंवर, अजित सिंह मामडोली, अर्जुन सिंह हाथोज, डॉ. शिवराज सिंह तंवर, भागीरथ सिंह नाथावत, भवानी सिंह राठौड़, गिरिराज सिंह राठौड़, डॉ. ललित सिंह संचोरा, सोहन सिंह नाथावत, विमलेश कंवर, कल्याण सिंह राजावत, जय सिंह शेखावत, अजीत सिंह नरूका, महेन्द्र सिंह जयसास, चन्द्रवीर सिंह रायसर, सुनीता राठौड़, कमल सिंह शेखावत, झब्बर सिंह राठौड़, निर्भव सिंह राठौड़, जितेन्द्र सिंह नाथावत, गजराज सिंह शेखावत, रघुवीर सिंह गुगलकोटा, रूप सिंह, भगवती सिंह मीठड़ी, सावंत सिंह शेखावत, सूर्य प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर सिंह सूरपुरा, इंद्रा कंवर, ममता राठौड़, निर्मला शेखावत, मानसिंह राजावत, हरि सिंह, पूरण सिंह राजावत, धर्म सिंह राजावत, दिलीप सिंह राजावत, बजरंग सिंह जादौन, अजय सिंह चौहान, हर्षवर्धन सिंह जादौन, विशाल सिंह राजावत, संदीप सिंह जादौन, हेम सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह चौहान, वीरेन्द्र सिंह राजावत, बलराम सिंह शेखावत और विजय सिंह राठौड़ सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्री राजपूत सभा की वेबसाइट पर भी राम सिंह चन्दलाई, धीर सिंह शेखावत और अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में सभा की गतिविधियों और संगठनात्मक बैठकों का उल्लेख मिलता है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।