गोरखपुर (एके जायसवाल), अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने दिनांक 19 अगस्त 2026 को मुन्डेरा बाजार ,चौरीचौरा,गोरखपुर उ.प्र. निवासी श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल (राजन) को उत्तर प्रदेश महासचिव संगठन के पद पर मनोनीत किया है।
पूर्वाचल के तीन मंडल गोरखपुर मंडल बस्ती मंडल एवं आजमगढ़ मंडल मे महासभा के विस्तार के लिए जिलाध्यक्ष , तहसील अध्यक्ष, टाऊन एरिया अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति करने का भी दायित्व सौंपा है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है राजेंद्र कुमार जायसवाल (राजन) जी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए महासभा के संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राजेंद्र कुमार जायसवाल राजन को उत्तर प्रदेश का महासचिव संगठन बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने बधाई देते हुए कहा कि राजन जी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
बधाई देने में मुख्य रूप से आशीष जायसवाल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रयागराज, अजय जायसवाल उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गोरखपुर, उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू जायसवाल सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युवा आशीष जायसवाल पत्रकार बृजमनगंज, उत्तर प्रदेश महासचिव अमितेश जायसवाल गोरखपुर आदि ने बधाई दी है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


