महराजगंज (एके जायसवाल), धानी ब्लाक के अंतर्गत बंगला चौराहे पर बुधवार को उमा टेक टेक्निकल डिग्री कॉलेज का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक के अनुज छट्ठू सिंह ने फीता काट उदघाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आधुनिक युग कंप्यूटर शिक्षा बहुत जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने के लिए संस्था उपयोगी सिद्ध होगी।
डायरेक्टर अब्दुल हकीम ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में छात्रों व युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए पहल की गई है।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब चौरसिया, मंडल अध्यक्ष नितेश मिश्रा, ई. प्रदीप चौधरी, सुनील सिंह, मंटू सिंह, बृजेश जायसवाल, प्रवीण कुमार विश्वकर्मा, सनोज शर्मा , शशिभूषण अग्रहरि, अनिल कुमार, लोकेश राय, पिंटू चौरसिया सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


