डॉ. कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत:- मुकेश पारीक
July 28th, 2026 | Post by :- | 10 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश कार्यालय जयपुर में विचार संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, विज्ञान, शिक्षा, सादगी और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। डॉ. कलाम ने देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस दिया। उनका जीवन संदेश आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि साधारण परिवार में जन्म लेने वाला व्यक्ति भी कठिन परिश्रम, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के बल पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान, पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष हिदायत खान धोलिया, मोर्चा प्रदेश महामंत्री जंग बहादुर पठान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निजामुद्दीन काजी, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अब्दुल अजीज सहित बड़ी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।