अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग में योगेश बघेल बने जिलाध्यक्ष
July 25th, 2026 | Post by :- | 31 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग में नई नियुक्तियां की गई हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल के द्वारा पूर्व मंत्री और जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के सहमति से नियुक्ति आदेश जारी किया है वहीं गरियाबंद जिले के योगेश बघेल को अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है नियुक्ति आदेश में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया है साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,अनुसूचित जाति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने की अपेक्षा जताई गई है।

इस नियुक्ति के बाद गरियाबंद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है योगेश बघेल के जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम जिला उपाध्यक्ष सन्नी मेमन,रमेश शर्मा,नीरज ठाकुर,पन्नालाल ध्रुव,आबिद ढेबर, राजेश साहू,जुनैद मेमन,चंद्रभूषण चौहान, रहीम रजा,नाजिर खान, ज्ञानेश तिवारी के साथ पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।