सफलता की कहानी पीएम सूर्य घर योजना योजना के तहत किसान बन रहे ऊर्जादाता  3 किलोवाट सोलर संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य
July 20th, 2026 | Post by :- | 13 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रोहिणा के किसान श्री मिश्री राम साहू ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है इसे लगाने पर श्री साहू का मासिक बिजली बिल, जो पहले लगभग 2 हजार रुपये आता था, अब पूरी तरह शून्य हो गया है उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की अनुदान राशि प्राप्त हुई शेष राशि के लिए उन्होंने मात्र 800 रुपये मासिक किस्त पर 6 प्रतिशत ब्याज दर से 10 वर्ष के लिए ऋण लिया उन्होंने बताया कि अब उनके घर की बिजली की जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं तथा अतिरिक्त बिजली विद्युत ग्रिड में भेजी जा रही है इससे भविष्य में उन्हें अतिरिक्त आय का भी लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि पहले मैं बिजली का उपभोक्ता था अब मैं ऊर्जदाता बन गया हूं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मुझे आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र परिवारों को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए आकर्षक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट सोलर संयंत्र पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट एवं उससे अधिक क्षमता (4 एवं 5 किलोवाट सहित) के संयंत्र पर अधिकतम 78 हजार रुपये की केंद्रीय सब्सिडी प्रदान की जाती है इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 3 किलोवाट तक के संयंत्र पर 30 हजार रुपये की अतिरिक्त अनुदान राशि भी दी जा रही है इस योजना के तहत हितग्राहियों को बैंक के माध्यम से आसानी से ऋण, नेट मीटरिंग की सुविधा, बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत तथा अतिरिक्त बिजली ग्रिड में बेचकर आय अर्जित करने का अवसर मिल रहा है इससे आम नागरिक स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी लाभान्वित हो रहे हैं जिले में भी बड़ी संख्या में नागरिक प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेकर अपने घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ रहे हैं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।