फुलेरा थाने में सीएलजी, सुरक्षा सखी,पुलिस मित्र एवं व्यापारियों की बैठक आयोजित
July 20th, 2026 | Post by :- | 27 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । थाना फुलेरा में रविवार सायं 5 बजे सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्रों एवं व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप पुलिस अधीक्षक, सांभर लेक श्री मुकेश जोशी ने की, जबकि आयोजन थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक में श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज ,जयपुर श्री राहुल प्रकाश के निर्देशानुसार क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों, सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी एवं पुलिस मित्रों से अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया। उप पुलिस अधीक्षक मुकेश जोशी ने कहा कि अपराध नियंत्रण में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस और नागरिकों के सहयोग से ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकता है। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।