कुरुक्षेेत्र जिले की प्रत्येक गली और सडक पर गूूगल मैप से होगी लोगों के एकत्रित होने पर निगरानी : स्तुति
March 28th, 2020 | Post by :- | 286 Views
कुरुक्षेत्र, ( सुरेश पाल सिंहमार )   ।     कुरुक्षेत्र जिले में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात है और प्रशासनिक अधिकारी तथा डयूटी मैजिस्ट्रेट लोगों को घरों से बाहर ना आने की अपील कर रहे है। इन तमाम प्रयासों के बावजूद गांव व शहरों में कई जगहों पर लोग एकत्रित हो रहे है, इसलिए आमजन मानस और देश हित के लिए लोगों के एकत्रित होने पर निगरानी रखनी होगी। इस कार्य में गूगल मैप अपनी अहम भूमिका निभ सकता है।
बैंगलोर की डेनचू व चेटनी कम्पनी की अधिकारी एवं थानेसर विधायक सुभाष सुधा की बेटी स्तुति सुधा ने शनिवार को पुलिस प्रशासन को सुझाव दिया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों के बीच में सामाजिक दूरियां बनाएं रखने और लोगों को घरों तक सीमित रखने के लिए जहां पुलिस फोर्स और अन्य प्रशासनिक अधिकारी दिन रात काम कर रहे है। इन तमाम प्रयासों के बावजूद गांव और शहरों में कई जगहों पर लोग समूह में नजर आ रहे है। इससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बना रहता है। क्योंकि कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति दूसरों को भी अपनी चपेट में ले सकता है। इसलिए लोगों के एकत्रित होने पर निगरानी रखी जानी बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रशासन गूगल मैप का भी सहारा ले सकता है, इतना ही नहीं घरों में बैठे लोग भी गूगल मैप से किसी भी क्षेत्र में लोगों के एकत्रित होने की जानकारी लेकर पुलिस प्रशासन या फिर प्रशासन द्वारा गठित किए गए कन्ट्रोल रूम में दे सकता है। इससे लोगों की भलाई होगी और प्रत्येक नागरिक देश हित के लिए अपने दायित्व को पूरा कर सकता है।
समाजसेवी छात्रा ने कहा कि गूगल मैप से तमाम जानकारी प्रशासन तक पहुंचेगी और प्रशासन अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से लोगों को अपने घर रहने की अपील भी करेगा। इसके लिए नगरपरिषद भी अपनी अहम भूमिका निभा सकता है। इस प्रस्ताव को प्रशासन के साथ-साथ विधायक सुभाष सुधा के समक्ष भी रखा है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि इस सुझाव पर अमल किया जाएगा और नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलकर वहटसएप्प गु्रप में गूगल मैप से मिलने वाली तमाम जानकारियों को गु्रप में अपडेट किया जाएगा और इसके लिए बकायदा अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटी लगाई जाएगी और इस प्रस्ताव को आस्था मोदी के समक्ष भी रखा गया है।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review