नवोदय प्रवेश परीक्षा में सभी विद्यार्थियों का होगा पंजीयन बालिकाओं की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर
July 16th, 2026 | Post by :- | 14 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चन्द्राकर, जवाहर नवोदय के प्राचार्य महिमा सिन्हा द्वारा जिले के सभी बीईओ एवं एबीईओ की नवोदय विद्यालय पाण्डुका में कक्षा 6 वीं प्रवेश चयन परीक्षा हेतु शत-प्रतिशत आवेदन सुनिश्चित करने के लिए बैठक ली गई बैठक में आगामी नवोदय प्रवेश चयन परीक्षा के लिए जिले के प्रत्येक पात्र विद्यार्थियों तक पहुंच बनाकर शत-प्रतिशत आवेदन भरवाने एवं निर्धारित समय-सीमा में जमा कराने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से बालिकाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा गया कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाओं को नवोदय विद्यालय जैसी उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्था में अध्ययन का अवसर दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है इसलिए यह आवश्यक है कि जिले का कोई भी पात्र विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा से वंचित न रहे।इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए विद्यालय स्तर पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने, पालकों से संपर्क स्थापित करने तथा विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया एवं परीक्षा के महत्व की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बालिकाओं की सहभागिता बढ़ाने विशेष जोर दिया गया है बैठक में नोडल अधिकारी सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को संकुल समन्वयकों, प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों के माध्यम से विशेष अभियान संचालित कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं, को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई सभी के संयुक्त प्रयासों से जिले में नवोदय प्रवेश परीक्षा हेतु शत-प्रतिशत आवेदन सुनिश्चित होगा तथा छात्र-छात्राएं इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकेंगे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।