वैश्य बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर ग्रामीण से डॉ. संजय जायसवाल लड़ेंगे चुनाव
July 6th, 2026 | Post by :- | 221 Views

गोरखपुर (एके जायसवाल), अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा की एक बैठक संजय जायसवाल के निवास स्थान गोरखपुर मे दिनांक 5 जुलाई शाम को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी पूर्वांचल उत्तर प्रदेश डॉक्टर संजय जायसवाल ने की। बैठक का संचालन सूरज जायसवाल कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि नई पीढ़ी के युवाओं एवं महिलाओं मे खासकर पिछड़े वैश्यों के लोगों मे राजनैतिक जागरूकता तेजगति से बढी है चुनाव लड़ने वाले मे इनकी संख्या अधिक है वैश्य बन्धुओं द्वारा अपने अपने दलों जैसे- भाजपा, सपा, कांग्रेस एवं बहुजन आदि दलो से टिकटें लेने की तैयारी कर रहे है महासभा ऐसे जाँबाज साहसिक निर्भीक खासकर युवाओ एवं महिलाओं का महासभा की ओर से चुनाव मे तन-मन-धन के साथ सहयोग करने की रणनीति बनाई है उसी कडी़ मे वैश्य बाहुल्य गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से डा.संजय जायसवाल चुनाव लड़ने की स्वजाति बन्धुओ की मांग पर आज इच्छा जाहिर कर दी है। महासभा की ओर से मैं इनका स्वागत अभिनन्दन करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि तन-मन-धन के साथ महासभा आपके साथ खड़ी रहेगी जो भी स्वजाति बन्धु या कोई भी वैश्य बन्धु जो महासभा से जुडे़ हैं वह किसी भी पार्टी/दल से टिकट लायेगा महासभा उसे हर स्तर से मदद करने को तैयार है इस बार प्रत्याशियों की जो सूचना प्राप्त हो रही है शीध्र ही अन्य वैश्य बन्धुओं की विधानसभा वार नामों की घोषणा होगी वैश्य बाहुल्य सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए लोग उत्साहित है उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ ही तन-मन-धन के साथ सहयोग करने के लिए महासभा तैयार है आज इस बैठक में ऐलान करता हूँ कि वैश्य बाहुल्य 90 सीटों पर जो भी वैश्य बन्धु चुनाव लड़ने को तैयार होगा महासभा हर स्तर के साथ सहयोग करेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जायसवाल समाज के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी जायसवाल ने कहा कि गोरखपुर मे सम्पूर्ण वैश्य संगठित है मतदाताओं को एक माले के रुप मे पीरोने की जरूरत है और खास तौर से राजनीति के क्षेत्र में अपने और पराई की पहचान कराने की जरूरत है। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी पूर्वांचल उत्तर प्रदेश डा० संजय जायसवाल ने कहा वाराणसी जिले मे वैश्य बाहुल्य क्षेत्र मे से एक विधानसभा से महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है इसी माह तक नाम की घोषणा करने की पूरी संम्भावना है।

बैठक को राजन जायसवाल, सुभाष चन्द जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, विवेक जायसवाल, तिरुपति जायसवाल, श्रीराम जायसवाल, सागर जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, दीपक जायसवाल आदि ने भी बैठक को संबोधित किया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।