मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के 1 जुलाई के नारायणगढ़ दौरे को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
June 29th, 2026
|
Post by :- Ashok Sharma Ambala
|
14 Views
आगामी 1 जुलाई 2026 को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नारायणगढ़ आगमन एवं अनाज मंडी, नारायणगढ़ (अम्बाला) में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा की ₹114 करोड़ की 7 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं के शुभारंभ समारोह की तैयारियों को लेकर आज PWD रेस्ट हाउस, नारायणगढ़ में भाजपा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 10:00 बजे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
बैठक में जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने बताया गया कि मुख्यमंत्री के करकमलों से स्वास्थ्य विभाग की 114 करोड़ की सात महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इनमें नारायणगढ़ उप-मंडलीय अस्पताल में नव- निर्मित अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) का उद्घाटन प्रमुख रूप से शामिल है। इसके साथ ही अस्पताल में “स्वस्थ नारी, समृद्ध परिवार (SNSP)” महिला क्लीनिक का भी शुभारंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री 70 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंसों को नारायणगढ़ उप मंडलीय अस्पताल से हरी झंडी,साथ ही जिला अस्पतालो -(अम्बाला, फरीदाबाद, कैथल, पलवल, रेवाड़ी एवं नूंह) का नवीनीकरण उपरांत लोकार्पण
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का यह दौरा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।