बृजमनगंज के सहजनवा बाबू में किया गया योगाभ्यास
June 21st, 2026 | Post by :- | 16 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज के ग्राम पंचायत सहजनवा बाबू में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योगाभ्यास किया। जिसमें अनुलोम विलोम, प्राणायाम, कपाल भांति, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, तराशन सहित अन्य योग किए गए।

ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि तनावमुक्त जीवन के लिए निरंतर योग जरूरी है। मन व मस्तिष्क को स्वास्थ्य रखने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करें। सचिव परविंद कुमार पाल मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।