महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में रविवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
योगाभ्यास के कार्यक्रम प्रमुख सभासद जेपी गौंड ने कहा कि तनाव मुक्त जीवन के लिए निरंतर योग से जरूरी है। मन और मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने के लिए योग आवश्यक है। नियमति योग करने से मनुष्य रोग मुक्त रहता है।
लोगों ने योगाभ्यास में अनुलोम विलोम, प्राणायाम, कपाल भांति, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, तरासन, वृक्षासन सहित अन्य का अभ्यास किया।
योग प्रशिक्षक अभिषेक पाण्डेय व विजय ने योगाभ्यास करवाया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि प्रद्युमन सिंह, मंटू मणि, मोहम्मद कासिम, सतेंद्र चौधरी, मनीष चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


