महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालपुर में भूमि सीमांकन के बाद लगे पत्थर को उखाड़ कर फेंकने के मामले में भूमि स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
ग्राम पंचायत बहदुरी निवासी संतोष कुमार वर्मा ने थानें में तहरीर दे कर बताया कि ग्राम पंचायत गोपालपुर में स्थित अपने भूमि की सीमांकन के लिए वाद दाखिल के बाद निर्धारित तिथि पर तहसील प्रशासन के सीमांकन के बाद चिन्हित भूमि के चारों कोनों पर पत्थर लगवाया। जिसे गांव के चार लोगों ने जानबूझ कर उखाड़ कर फेंक दिया। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दिए।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि भूमि स्वामी की तहरीर पर गोपालपुर निवासी अबूबकर, बैदुल्लाह, रज्जब अली, जौवाद अली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


