खाजूवाला में बिश्नोई समाज की बैठक, अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में मुकदमा दर्ज कराने की मांग
June 10th, 2026 | Post by :- | 70 Views

खाजूवाला, बीकानेर। बिश्नोई समाज के लोगों ने खाजूवाला में बैठक आयोजित कर अखिल भारतीय जम्भेश्वर सेवकदल सामाजिक संस्था के अध्यक्ष विष्णु जी डेलू के नेतृत्व में कथित रूप से बिश्नोई समाज पर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है तथा सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है।
बैठक में उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। समाज के सदस्यों ने कहा कि किसी भी समाज, धर्म या समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा स्वीकार्य नहीं है।
इसके बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत प्रस्तुत कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की जिसमें थानाधिकारी महोदय जी आश्वस्त किया कि जल्द से प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाएगी लेकिन प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अतिशीघ्र कार्रवाई कर दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाने का आग्रह किया।
इस दौरान समाज के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे उन्होंने चेतावनी दी कि अभी तो खाजूवाला में एक प्रार्थना पत्र मिला है लेकिन कार्यवाही न होने पर पूरे देश भर में बैठे प्रत्येक बिश्नोई की तरफ से प्राथमिकी दर्ज करनी होगी यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा |

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।