उत्तर प्रदेश

जिले में नौ साल में पहली बार 15 15 घण्टे विजली गायब – राज्यमंत्री सजंय सिंह गंगवार

यूपी के पीलीभीत में इन दिनों 15- 15 घण्टे विजली गुल हो जाने से लोग बेहाल है आलम यह है कि विजली आपूर्ति से परेशान लोग जब विजली दफ्तर पहुचते है तो वहां दफ्तर बंद पड़े मिलते है। जिसको लेकर नाराज लोगो ने  मामला सदर सीट से विधायक एवं सरकार में राज्यमन्त्री से शिकायत की तो उन्होंने अपना राजनैतिक रूख अपनाते हुए अफसरों को फटकार लगाकर विजली व्यवस्था को सुचारू करने के निर्देश दिए। वही मंत्री से विजली को लेकर किये गए सवाल पर मंत्री खुद कैमरे पर खुद मान रहे है कि 9 सालों से वे विधायक है आज तक विजली कि ऐसी कटौती नही हुई जो अब 15 से 16घण्टे विजली ठप हो रही है। पहले आप अपनी स्क्रीन पर इस 27 सेकेंड के वीडियो को जरा गौर से देखिए जब पूरे शहर में 15 घण्टे से विजली गायब हुई, और नाराज लोगो की आवाज पर मंत्री जी ac रूम से बाहर निकले और ब्राउन टी शर्ट पहने फिल्मी अंदाज में विजली विभाग के असफ़रो को फोन लगाते हुए कहा आप ये विजली व्यवस्था ठीक करिए कुछ भी करो आप मत सोइए कोई फर्क नही पड़ता जनता ठीक से सोनी चाहिए चैन से कितनी देर में ठीक हो जाएगी। आप अभी हो कहां ठीक घण्टे बाद तैयार होकर मीटिंग में पहुचे मै वही पहुँचूंगा। इतना कहकर मंत्री ने फोन कट कर दिया लेकिन जब लाइट ठीक नही हुई तो फिर मंत्री ने अफसरों की बैठक बुलाई और उसी बैठक में व्यापारमंडल के अध्यक्ष सहित तमाम अवाम के लोग खराब विजली व्यवस्था शेड्यूल को लेकर मंत्री से शिकयत करने लग गए इतने में मंत्री ने एक बार फिर अफसरों को विजली सुधार कर निर्देश दिए।  गन्ना राज्यमंत्री सजंय सिंह गंगवार ने खराब विजली व्यवस्था को लेकर मीडिया से वार्ता करते हुए ये कहा कि ने 9 सालों में पहली बार ऐसा हुआ कि शहर में 15 घण्टे विजली लाइन में फाल्ट होने के कारण पूरा शहर अंधेरे में समा गया।अधिकारियों को बुलाकर उनसे बात करके फाल्ट ठीक करवा कर 15 से 20 मिनट में शुरू हो जाएगी। साथ ही क्षेत्र बाढ़ को लेकर हमारे जिले की क्या तैयारियां है इसको लेकर भी बैठक की गई है। सड़क में कहां गड्ढे है ये सब दिखवा कर काम कराने के आदेश दिए है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *