छत्तीसगढ़

खड़मा स्थित विदेषी कम्पोजिट मदिरा दुकान 01 जून को बंद रहेगी ग्राम पंचायत करकरा में सरपंच उप चुनाव के कारण शुष्क दिवस घोषित

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत छुरा के ग्राम पंचायत करकरा में सरपंच के 01 रिक्त पद के लिए 01 जून 2026 को उप निर्वाचन होना है उप चुनाव नियत होने के कारण निर्विघ्न एवं निष्पक्षतापूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बीएस उइके ने मतदान क्षेत्र की सीमा से लगे 02 किलोमीटर की दूरी पर खड़मा के विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व शराब दुकान बंद करने के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है इस दौरान शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण आधिपत्य परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने के निर्देश दिए है साथ ही शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *