Uncategorized उत्तर प्रदेश चंडीगढ छत्तीसगढ़ पंजाब मुख्य खबरें राजस्थान हरियाणा हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Lokhit Express Yamunanagar/Ambala , 22 मई : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय Rajiv Gandhi श्री राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी अम्बाला (शहरी) द्वारा कांग्रेस भवन, अम्बाला शहर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अम्बाला (शहरी) के अध्यक्ष Pawan Aggarwal ने की।

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।

जिला कांग्रेस कमेटी अम्बाला (शहरी) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी जी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने, युवाओं को मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने तथा देश को आधुनिक तकनीकी दिशा देने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि राजीव गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश में भाईचारे और विकास की भावना को और अधिक मजबूत किया जाए।

संगठन महासचिव मिथुन वर्मा और कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि राजीव गांधी जी ने देश के युवाओं की शक्ति पर विश्वास किया और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। उनका सपना एक मजबूत, आधुनिक और समृद्ध भारत का निर्माण करना था। कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के प्रति राजीव गांधी जी की सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता तथा आने वाली पीढ़ियां भी उन्हें प्रेरणास्रोत के रूप में याद रखेंगी।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें तरुण चुघ, नरेश कुमार (अध्यक्ष एससी सेल), देविंद्र बजाज, रोहित गर्ग, कृपाल सिंह सैनी, धर्मपाल चड्ढा, बलजिंदर घेल, पुरुषोत्तम, किरण राणा, राजपाल शर्मा, संजीव शर्मा, सुरिंदर छिंदा, खुशबीर वालिया, प्रेम शर्मा, प्रवीण चावला, मनजीत देवी, प्रवीण नंबरदार, मिन्नी चावला, संजीव फौजी, विपिन गर्ग, जसपाल सिंह, गुलशन शर्मा, प्रीतम सिंह, अनुराग बबलू, जरनैल तथा गुरदेव सरपंच सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tarun Sharma Senior Journalist Haryana.