राजस्थान

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री मथुरादास माथुर की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,जयपुर पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें दी भावभीनी श्रृद्धांजलि

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व.श्री मथुरादास माथुर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि दी गई तथा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर द्वारा दी गई शिक्षाओं पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। विचार गोष्ठी को एआईसीसी महासचिव श्री सचिन पायलट,पूर्व मंत्री श्री प्रतापसिंह खाचरियावास,विधायक श्री अमीन कागजी,श्री रफीक खान,श्री भीमराज भाटी,श्री प्रशांत सहदेव शर्मा,संगठन महासचिव श्री ललित तूनवाल,महासचिव श्री रामसिंह कस्वा,जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा,हवामहल प्रत्याशी श्री आर.आर.तिवाड़ी सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण,वरिष्ठ कांग्रेसजन,जयपुर शहर एवं जयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारीगण,अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण,विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *