बिहान अंतर्गत संविदा पद पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ
April 13th, 2026 | Post by :- | 19 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर है छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के मिशन संचालक, विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला गरियाबंद में संविदा पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिला गरियाबंद में रिक्त संविदा पद लेखा सह एम.आई.एस. सहायक 01 पद पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, योग्यता, वेतनमान, आयु सीमा तथा अन्य शर्तें जिला गरियाबंद की आधिकारिक वेबसाइट में पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी पढ़ कर ही आवेदन करने को कहां गया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत संविदा आधार पर की जाएगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।