Uncategorized

ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने का काम किया और सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याएं मार्क करते हुए उनका निवारण करने के निर्देश दिए।

अम्बाला:अशोक शर्मा                                                                         उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आज गांव खतौली में रात्रि ठहराव का आयोजन किया गया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार व सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने खतौली के साथ-साथ अन्य आस-पास गांव से आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने का काम किया और सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याएं मार्क करते हुए उनका निवारण करने के निर्देश दिये।
गांव खतौली के सामुदायिक केंद्र में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए जिसमें सम्बन्धित कर्मचारियों ने गांववासियों को अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी और ग्रामीणों ने भी इन योजनाओं का भरपुर लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान गांव की सरपंच श्रीमती कमलजीत कौर, पंच काका सिंह व सरपंच प्रतिनिधि गुरजंट सिंह ने एसडीएम विनेश कुमार व सीईओ जिला परिषद गगनदीप को यहां पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
सरपंच कमलजीत कौर ने गांव में सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत सफाई कर्मचारी नियुक्त करने बारे व कुडा-कर्कट के निस्तारण के लिए ई-रिक्शा बारे व अन्य समस्याएं गांव की ओर से एसडीएम व जिला परिषद सीईओ के समक्ष रखी। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों में जिनमें मनजीत कौर, महिन्द्रो देवी, सविता, जय कौर, गुड्डी देवी, आशा रानी ने सरकारी योजना के तहत कच्चे मकान को पक्का करवाने बारे, जमेरो देवी ने बिजली बिल से सम्बन्धित समस्या रखी, बनारसी दास ने बुढापा पैंशन, जसमेरो ने राशन कार्ड बनवाने को लेकर, प्रवीन ने बिजली बिल ठीक करवाने बारे, स्वर्ण राम ने बिजली मीटर लगवाने बारे, गगनप्रीत सिंह ने खेतों में लाईट ठीक करवाने बारे, गांव खतौली निवासी परमजीत सिंह फैमिली आईडी से सम्बन्धित समस्या बारे तथा राजिन्द्र कुमार ने सफाई व्यवस्था बारे अपनी समस्या रखी। इसके साथ-साथ अन्य आस पास गांववासियों ने भी अपनी समस्याएं रात्रि ठहराव कार्यक्रम में रखी।  एसडीएम व सीईओ जिला परिषद ने सभी समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याओं का समाधान करना है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम इसी दिशा में सरकार की एक प्रभावी पहल है, जिससे लोगों को प्रशासन तक सीधी पहुंच मिलती है।
कार्यक्रम में एसडीएम व सीईओ ने सरकार की योजनाओं से संबंधी विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पंहुचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। सभी विभाग अपने विभागों से संबंधी लोगों को सरकार द्वारा क्रियान्वित जन हितैषी योजनाओं बारें जागरूक करें।
इस मौके पर सरपंच ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किए जाने पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता पंचायती राज साहिल शर्मा, बीडीपीओ अश्वनी, एसडीओ जयदेव, सरपंच श्रीमती कमलजीत कौर, प्रतिनिधि गुरजंट सिंह, पंच काका राम के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *