Uncategorized

अवैध कॉलोनी में बनी हुई इंटरलोकिंग टाईल रोड़ को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया।

अम्बाला:अशोक शर्मा।
जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते  द्वारा अर्बन एरिया नारायणगढ़ के गांव हुसैनी, तहसील नारायणगढ़ तथा जिला अम्बाला में लगभग  2.1 एकड़ (खसरा नम्बर 19//6, 15/2, 16/1) में अवैध रूप से विकसित की जा रही  1 अवैध कॉलोनी में तोड़-फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गयी। इस कार्यवाही के दौरान अवैध कॉलोनी में बनी हुई इंटरलोकिंग टाईल रोड़ को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया।
इस मौके पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार – रोहित चौहान, पटवारी नेत्रपाल एस0एच0ओ0 इन्फोरसमेन्ट भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि प्रोपट्री डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कालोनियों में प्लाट/दुकान न खरीदें। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *