Uncategorized

राज्य स्तरीय ओडीओपी प्रदर्शनी का रविवार को होगा शुभारंभ (जिला स्तरीय जेम्स एंड ज्वेलरी प्रदर्शनी ‘रत्नम् जयपुर’ का भी होगा शुभारंभ)

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के अवसर पर प्रदेश में 14-19 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा 15-19 मार्च तक राज्य स्तरीय ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही,सभी जिलों में आयोजित होने वाली ओडीओपी प्रदर्शनी के क्रम में जिला स्तरीय प्रदर्शनी ‘जयपुर रत्नम्’ का आयोजन होगा। आयुक्त श्री सुरेश कुमार ओला ने बताया कि इन दोनों ही प्रदर्शनियों का शुभारंभ रविवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। राजस्थान इंटरनेशलन सेंटर (आरआईसी) में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 120 स्टॉल लगाई जाएगी। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में सभी जिलों के ओडीओपी उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे, जहां से इन्हें खरीदा भी जा सकेगा। श्री ओला ने बताया कि आमलोगों को ओडीओपी उत्पादों के बारे विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, कुछ उत्पादों के निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया का कारीगरों द्वारा लाइव डेमो भी दिया जाएगा। आमलोग 19 मार्च तक सुबह 10 से शाम 7 बजे तक ओडीओपी उत्पादों का अवलोकन कर सकते हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *