Uncategorized उत्तर प्रदेश चंडीगढ छत्तीसगढ़ पंजाब मुख्य खबरें राजस्थान हरियाणा हिमाचल प्रदेश

विश्व किडनी दिवस पर पार्क हीलिंग टच हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम

अंबाला, 13 मार्च 2026: विश्व किडनी दिवस के अवसर पर पार्क हीलिंग टच हॉस्पिटल, अंबाला में किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. ज्योति अग्रवाल (कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट) ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत केक कटिंग से हुई, जिसके बाद डॉ. ज्योति अग्रवाल ने किडनी रोगों के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व पर जागरूकता भाषण दिया। इस दौरान अंगदान (ऑर्गन डोनेशन) के महत्व के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई और समाज को अंगदान के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए मरीजों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही किडनी स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देने के लिए पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने किडनी स्वास्थ्य और अंगदान पर जागरूकता संदेश दिए।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ, मरीजों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tarun Sharma Senior Journalist Haryana.