Uncategorized

पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने होली पर्व की प्रदेशवासियों व जिलावासियों को रंगों के इस पावन त्यौहार की बधाई दी।

अंबाला:अशोक शर्मा।।
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा के नायाब मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने होली के पावन अवसर पूरे हरियाणा के हर कौने में बजट के माध्यम से समृद्ध, सुखद, शांति के रंगों की बौछार की है, लगभग 2 करोड़ 80 लाख हरियाणावासियों के हितों की चिंता करते हुए पूर्ण समावेशी व सबके हितों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है। अम्बाला के लिए भी बजट में अभूतपूर्व घोषणाएं हुई हैं जिसके लिए वे हरियाणा के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। पूर्व राज्यमंत्री बुधवार को होली पर्व पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा अम्ब कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होने पत्रकार साथियों को भी होली पर्व की बधाई दी।
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने होली पर्व की प्रदेशवासियों व जिलावासियों को रंगों के इस पावन त्यौहार की बधाई देते हुए उनके जीवन में भी खुशियों एवं समृद्धि आए इसकी प्रभु से कामना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जो बजट पेश किया है वह बेहद ही सराहनीय है। सभी के हितों को ध्यान में रखकर इसे पेश किया गया है। हरियाणा की यात्रा जब शुरू हुई थी उस समय 154 करोड़ से बजट की शुरूआत हुई थी, अब यह बजट 60 वर्षों के बाद 2 लाख 23 हजार करोड़ रूपए का हो गया है। यह सुखद स्थिति वाला बजट है। निवेशकों के लिए भी यह बजट काफी बेहतर होगा। आज निवेशक हरियाणा में आकर निवेश करना चाहता है क्योंकि यहां पर वह सुरक्षित है और यहां पर बेहतर वातावरण है।
पूर्व राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि यमुना मिशन के माध्यम से यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में काम किया जाएगा। सिंचाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के लिए भी बजट में राहत दी गई है। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि अम्बाला के लिए भी इस बजट में अनेकों सौगातें हैं। लगभग 300 करोड़ रूपए की लागत से वीटा मिल्क प्लांट बनाया जाएगा। जिसमें 5 लाख लीटर दूध की क्षमता प्रतिदिन होगी और इसी तरह का डेयरी प्लांट रेवाड़ी में भी 300 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। अम्बाला शहर को उच्च शहरों की श्रेणी में शामिल किया जाना भी सराहनीय कार्य है। इससे अम्बाला शहर और सुंदर एवं विकसित होगा। उन्होने कहा कि अम्बाला में वीटा मिल्क प्लांट, रेल कनैक्टीविटी, अम्बाला में नौ नए सैक्टर के साथ-साथ अन्य कार्यों की सौगात होना बजट में दर्शाया गया है। इसके साथ-साथ प्रदेश की 8 सीएचसी को उन्नत बनाने का कार्य किया जाना जिसमें अम्बाला की चौडमस्तपुर सीएचसी शामिल है। उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है।
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने इस मौके पर यह भी कहा कि हरियाणा देश के शीर्ष राज्यों में शुमार हो गया है। जीडीपी की बात करें तो 4 प्रतिशत की भागेदारी सुनिश्चित हुई है। वर्ष 2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है। भारत अब विकाशील देश की श्रेणी में आ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उसके दृष्टिगत हर वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इसे पेश किया है। यानि भारत को आजाद हुए जब 100 वर्ष हो जाऐंगे तो भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा।
पूर्व राज्यमंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले जो वायदे संकल्प पत्र के माध्यम से किए थे उसे पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। डेढ़ वर्ष के अंतराल में 60 वायदों को पूरा कर दिया गया है और 120 पर तेजी से काम किया जा रहा है। विकास की दृष्टि से 10 आईएमटी प्रदेश में लगाई जाऐंगी जिनमें से अम्बाला शहर व नारायणगढ़ में आईएमटी की सौगात मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। अम्बाला शहर में आईएमटी के दृष्टिगत रजिस्ट्रियां भी शुरू हो गई हैं। इस बजट में तौशाम में भी आईएमटी लगाने की घोषणा हुई है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रूपए की राशि दी जा रही है और बजट में इसके लिए 6500 करोड रूपए की राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होने यह भी कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री के तौर पर 190 मिनट लगातार इस बजट की विशेषताओं बारे जानकारी देते हुए इसे पेश किया है। जो इस बात का प्रमाण है कि इस बजट में हर व्यक्ति के हित को ध्यान में रखा गया है।
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने इस मौके पर यह भी कहा कि बजट पेश करने से पहले
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, जिला परिषद के चेयरमैन सरदार मक्खन सिंह लबाणा, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाड़ा, मंडल अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, मंडल अध्यक्ष दिनेश लदाणा, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, भाजपा पदाधिकारी संजीव गोयल टोनी, हितेष जैन, शोभा पूनिया, गुरजंट सिंह के साथ-साथ अन्य भाजपा कार्यकर्तागण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *