कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर पति फरार
March 5th, 2026 | Post by :- | 48 Views

महराजगंज (एके जायसवाल)। बृजमगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत सौरहा खास में गुरुवार को आपसी समझौते से पति से अलग होने के लिए अपना समान लेने पहुंची पत्नी की उसके पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

सौरहा खास निवासी मुर्तजा की ग्राम पंचायत बरगाहपुर के निवासी नजमा के साथ हुई थी। शादी के बाद ही दोनों में मतभेद हो गया। जिसके बाद नजमा अपने मायके रहने लगी। समझौते के बाद नजमा अपने पिता व माता के साथ ससुराल अपना समान लेने पहुंची। पति से बात करने के लिए घर के अंदर गई। पति मुर्तजा ने कुल्हाड़ी से पत्नी के पर हमला कर हत्या कर दी। फरार हो गया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार व थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह पहुंच कर घटना की जांच में जुट गए।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।