यमुनानगर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में 24 घंटे के अंदर-अंदर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
लोकहित एक्सप्रेस, (Tarun Sharma) यमुनानगर। 03/03/26 : पत्रकारों को संबोधित करते हुए डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि दिनांक 01.03.2026 को स्थानीय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सदर यमुनानगर के क्षेत्र तीर्थ नगर टपरी मे शमशान घाट के नजदीक एक अज्ञात युवक का शव पडा हुआ है। जिसको देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है। जो थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने मौका पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। जो मौका पर अज्ञात युवक की शिनाख्त ना हो सकी। जो युवक के बाएं हाथ पर “ S ” का टैटू, दाहिनी बाजू पर “ राजीव “ वा छाती पर बांई तरफ “ SNEHA “ गुदा हुआ था। जिसके गले पर निशान हैं। जिस सम्बंध मे एक मुकदमा नम्बर 85 दिनांक 01.03.2026 धारा 103(1) BNS थाना सदर यमुनानगर दर्ज रजिस्टर किया गया। जो उसी रोज पता चला कि अज्ञात युवक जिसकी थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र मे शव की बरामदगी हुई है उसकी गुमशुदगी के सम्बंध मे एक अन्य मुकदमा नम्बर 98 दिनांक 01.03.2026 धारा 127(6) BNS थाना सै0 17 हुड्डा जगाधरी दर्ज रजिस्टर किया गया है। जो युवक का नाम राजीव पुत्र राजेन्द्र मैनी वासी शंकरपुरी कलोनी, छोटी लाईन जगाधरी पता चला जो कि दिनांक 27.02.2026 से घर से लापता है । जिस पर अफसरान बाला द्वारा अपराध शाखा – 1 व अपराध शाखा -2 की टीम लगाई गई जिसपर दोनो अपराध युनिटों द्वारा साक्ष्यों के आधार पर वा राजीव के परिजनो से पूछताछ करने पर पता चला कि राजीव की एक महिला मित्र है जो कि तीर्थ नगर बाडी माजरा की रहने वाली है । जो कि उस महिला मित्र की दोस्ती राजीव से पहले अमित नाम के लडके के साथ थी जो कि उस महिला के पढौस का ही रहने वाला है। अमित वा राजीव की उस महिला को लेकर कईं बार बोलचाल भी हुई थी जिस कारण अमित राजीव से रंजिस रखता था। इस आधार पर अपराध शाखा – 1 व अपराध शाखा -2 की टीम ने राजीव की महिला मित्र वा अमित को राऊंडअप करके उनसे पूछताछ की। जिस पर दोनो ने बताया कि उन दोनो ने एक साथ योजना तैयार करके राजीव की हत्या की है। जो योजना अनुसार वारदात के दिन दिनांक 27.02.2026 को राजीव की महिला मित्र उसको अपने साथ मोटरसाईकिल पर रणजीतपुर, अदिबद्री घूमने के लिये साथ लेकर गई थी जो योजना के अनुसार अमित भी वहां रणजीतपुर क्षेत्र मे पंहुच गया जहां से राजीव की महिला मित्र वापिस यमुनानगर आ गई और अमित राजीव को अपने साथ मोटरसाईकिल पर लेकर वारदात की जगह पर पंहुच गया। जहां अमित ने राजीव को नशीले पदार्थ का सेवन करवाया और उसके नशे मे होने की हालत मे अपनी योजना के अनुसार गले मे रस्सी डालकर राजीव की गला घोंटकर हत्या कर दी और चिपकने का पदार्थ राजीव के मुंह पर डालकर पास पडी एक चुन्नी को राजीव के मुह मे ठूंस दिया। जो हत्या के दोनो आरोपी अमित वा राजीव की महिला मित्र को गिरफतार किया गया है। जिनको पेश अदालत करके वारदात मे प्रयोग की गई मोटरसाईकिल, मोबाईल फोन वा अन्य तकनीकि साक्ष्य एकत्रित करने के लिये पुलिस रिमाण्ड लिया जाएगा।





