*इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन*
March 2nd, 2026 | Post by :- | 67 Views

*ट्राइसिटी के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स ने नवीनतम प्रगति पर की चर्चा*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (आईएसए) पंचकूला शाखा ने चंडीगढ़ में एक ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी की,जहां आईएसए पंचकूला शाखा का उद्घाटन किया गया। इस समारोह में पंचकूला और ट्राइसिटी चंडीगढ़ क्षेत्र के 40 एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स ने चिकित्सा हेतु मूर्छित करने के लिए एनेस्थीसिया में नवीनतम प्रगति पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए। इस अवसर पर आईएसए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने विचार साझा किए और उपस्थित लोगों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ट्राइसिटी के 5 वरिष्ठ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स को उनके जीवनकाल उपलब्धि और क्षेत्र में समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। प्रोफेसर वाई के बत्रा, विभागाध्यक्ष, एनेस्थीसिया,मैक्स मोहाली और पूर्व विभागाध्यक्ष पीजीआईएमईआर, प्रोफेसर बलवीर चब्ब्रा, पूर्व विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया पीजीआईएमएस रोहतक और एम्स बिलासपुर, कर्नल जेएस जोहर (सेवानिवृत्त) और ब्रिगेडियर अमरजीत (सेवानिवृत्त) को सम्मानित किया गया।

आईएसए पंचकूला के पदाधिकारियों ने विशेषज्ञता के उच्चतम मानकों और समर्पण को बनाए रखने की शपथ ली। इस आयोजन के बाद एक भव्य होली मिलन समारोह हुआ, जहां साथी और मित्र त्योहार की भावना को साझा करने के लिए एकत्रित हुए। आयोजन के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच सौहार्द और नेटवर्किंग को बढ़ावा दिया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।