तहत 17 फरवरी से 27 फरवरी तक सम्बधिंत चुनाव क्षेत्र में सभी वार्डो वाईज कार्य किए जाएगा।
अंबाला:अशोक शर्मा।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रस्तावित नगर निगम के चुनाव के तहत शेडयूल जारी कर दिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूचि से सम्बधिंत जो कार्य किया जाना है वह नोटिफि के शन व नियमों की पालना के अनुरूप तथा समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। उन्होनें यह भी मतदाता सूचि के कार्य के लिए रिवाईजिंग अथॉरिटी व सहायक अथॉरिटी के तौर पर अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए है। साथ ही वीआईसीसी सैन्टर भी चिन्हित कर लिए गए है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूचि के कार्य के तहत 17 फरवरी से 27 फरवरी तक सम्बधिंत चुनाव क्षेत्र में सभी वार्डो वाईज कार्य किए जाएगा। इसी प्रकार 28 फरवरी से 7 मार्च तक वीआईसीसी सैन्टर पर आम नागरिकों द्वारा दाव व आपत्तियां दी जा सकती है, जिसका निपटान 12 मार्च तक पुन निरीक्षण प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा। पुन: निरीक्षण अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध अपील दायर करनी है तो वह 16 मार्च तक उपायुक्त के समक्ष अपील दाखिल कर सकता है तथा दाखिल अपीलों का निपटान उपायुक्त द्वारा 19 मार्च तक किया जाना है। इसी प्रकार 27 मार्च को मतदाता सूचि का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूचि के अतिंम प्रकाशन के बाद इसे जिला की ऑफिशियल वैबसाईट व नगर निगम की वैबसाईट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा।





